एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: इंदौर को मिली 83 करोड़ की स्वास्थ्य सौगात, CM मोहन यादव ने किया जिला अस्पताल का लोकार्पण

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर की स्वास्थ्य सुविधाओं को बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 83 करोड़ रुपये की लागत से बने 300 बिस्तरों वाले नए जिला चिकित्सालय का लोकार्पण किया। करीब 38 साल बाद जिला अस्पताल अपने नए भवन में शुरू होने जा रहा है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, मेडिकल शिक्षा और इंदौर के विकास को लेकर बड़ा संदेश दिया है।

इंदौर के लिए दिन ऐतिहासिक रहा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शहर के नवनिर्मित  चार मंजिला, 300 बिस्तरों वाले जिला चिकित्सालय का लोकार्पण किया। करीब  83 करोड़ रुपये  की लागत से बने इस आधुनिक अस्पताल से अब गरीब, मध्यम वर्ग और दूर-दराज़ के मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधा मिल सकेगी। करीब 38 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद जिला चिकित्सालय अपने नए भवन में शुरू हो रहा है। लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि, बदलते भारत की तस्वीर अब हर क्षेत्र में दिखाई दे रही है और स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

मुख्यमंत्री ने मेडिकल शिक्षा में हुए विस्तार का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि, एक समय मध्य प्रदेश में केवल 5 मेडिकल कॉलेज और लगभग 500 एमबीबीएस सीटें थीं, लेकिन सरकारी और निजी क्षेत्र को मिलाकर 33 मेडिकल कॉलेज संचालित हो रहे हैं और एमबीबीएस की 5,500 से अधिक सीटें उपलब्ध हैं। उन्होंने दावा किया कि, अगले ढाई वर्षों में प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़कर 52 हो जाएगी। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने चंदन नगर से एयरपोर्ट तक नई सड़क बनाने की घोषणा भी की।

कुल मिलाकर 83 करोड़ रुपये के इस नए जिला चिकित्सालय के शुरू होने से इंदौर की स्वास्थ्य सेवाओं को नई ताकत मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button