MP: मानसून सत्र के पहले दिन कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, खाद-बीज संकट पर सरकार को घेरा

मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत सियासी तल्खी के साथ हुई। पहले ही दिन कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ अनोखा विरोध-प्रदर्शन किया। कांग्रेस विधायक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चैहान और प्रदेश के कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना के मुखौटे पहनकर विधानसभा परिसर आए और गांधी प्रतिमा के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस ने प्रदेश में खाद और बीज की कमी को लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा।
मानसून सत्र के पहले दिन विधानसभा के बाहर सियासत का रंग भी चढ़ गया। कांग्रेस विधायकों ने विरोध का अनोखा तरीका अपनाते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चैहान और कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना के मुखौटे पहनकर प्रदर्शन किया।
गांधी प्रतिमा के सामने हुए इस प्रदर्शन के जरिए कांग्रेस ने किसानों के मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश की। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने गेंहू खरीदी ,मुंग खरीदी , खाद की किल्लत सहित कई मुद्दों को लेकर आपने अनूठे विरोध प्रदर्शन के जरिये सीएम मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चैहान को घेरा
कुल मिलाकर मानसून सत्र की शुरुआत के साथ ही किसानों का मुद्दा प्रदेश की राजनीति के केंद्र में आ गया है। विधानसभा के बाहर मुखौटों के जरिए विरोध और सदन के भीतर सरकार को घेरने की तैयारी…



