एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP को मिला नया मुख्य सचिव, कौन हैं अशोक वर्णवाल जिन्हें मिली अहम जिम्मेदारी, जानिए

मध्य प्रदेश में बड़ा बड़ा बदलाव हुआ है। राज्य सरकार ने 1991 बैच के वरिष्ठ अधिकारी अशोक बर्णवाल को प्रदेश का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। अशोक बर्णवाल, पूर्व मुख्य सचिव अनुराग जैन की जगह लेंगे, जिन्हें केंद्र सरकार ने नीति आयोग का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के करीबी और भरोसेमंद अधिकारियों में गिने जाने वाले अशोक बर्णवाल अब प्रदेश की प्रशासनिक मशीनरी की कमान संभालेंगे।

मध्य प्रदेश की नौकरशाही में सबसे बड़े पद पर नया चेहरा सामने आ गया है। राज्य सरकार ने 1991 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अशोक बर्णवाल को मध्य प्रदेश का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, अगले आदेश तक वे इस पद की जिम्मेदारी निभाएंगे। यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है, जब प्रदेश के मुख्य सचिव रहे अनुराग जैन को केंद्र सरकार ने नीति आयोग का CEO नियुक्त किया है।

अब सरकार ने अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी अशोक बर्णवाल पर भरोसा जताते हुए उन्हें प्रदेश की सबसे अहम प्रशासनिक जिम्मेदारी सौंप दी है। अशोक बर्णवाल वर्तमान में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में अपर मुख्य सचिव के रूप में कार्यरत हैं। इसके अलावा वे भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग के अपर मुख्य सचिव और खाद्य सुरक्षा आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे हैं। अब इन जिम्मेदारियों के साथ वे प्रदेश के मुख्य सचिव के रूप में भी प्रशासन का नेतृत्व करेंगे। बर्णवाल को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के भरोसेमंद अधिकारियों में माना जाता है। प्रशासनिक हलकों में उनकी पहचान एक शांत, अनुभवी और परिणाम देने वाले अधिकारी के रूप में रही है।

झारखंड के मूल निवासी अशोक बर्णवाल का जन्म 27 जनवरी 1969 को हुआ था। उन्होंने माइनिंग इंजीनियरिंग में बीटेक करने के साथ पब्लिक पॉलिसी एंड मैनेजमेंट की भी उच्च शिक्षा प्राप्त की है। तीन दशक से अधिक के प्रशासनिक अनुभव में वे गुना, शहडोल और देवास जैसे महत्वपूर्ण जिलों के कलेक्टर रह चुके हैं। अनुभवी अफसर के तौर पर उनकी पहचान और मुख्यमंत्री का भरोसा, दोनों इस नियुक्ति को खास बनाते हैं। अब सबकी नजर इस बात पर रहेगी कि नई जिम्मेदारी संभालने के बाद वे प्रदेश के प्रशासनिक कामकाज को किस दिशा में आगे बढ़ाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button