MP: NEET पेपर लीक पर ज्योतिरादित्य सिंधिया का बड़ा बयान, बोले- छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

देशभर में NEET पेपर लीक को लेकर छात्रों का आक्रोश और विरोध प्रदर्शन जारी है। इस बीच केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सरकार का पक्ष रखते हुए साफ कहा है कि, छात्रों का भविष्य सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर मामले में तुरंत कार्रवाई कि गई है और दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था की जाएगी।
NEET पेपर लीक को लेकर देशभर में सियासत भी तेज है और छात्रों का प्रदर्शन भी जारी है। इसी बीच ग्वालियर एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस पूरे मामले पर सरकार का पक्ष रखा। सिंधिया ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर पूरी सरकार के लिए विद्यार्थी देश का भविष्य हैं। प्रधानमंत्री के निर्देश परदोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए गए हैं और अब मामले की सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाई जाएगी ताकि दोषियों को जल्द से जल्द सजा मिल सके।
सिंधिया ने कहा कि, जो भी युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करेंगी, उन्हें कानून और सरकार दोनों कड़ी सजा देंगे। देश का विद्यार्थी दिन-रात मेहनत सिर्फ अपने लिए नहीं बल्कि देश के भविष्य के लिए करता है…उसके हितों की रक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी है। नीट पेपर लीक की घटना गलत हुई , इसमें कोई दो राय नहीं है।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने साफ संदेश दिया है कि, छात्रों के भविष्य से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ त्वरित एवं कड़ी कार्रवाई होगी।



