MP के अन्नदाताओं की लॉटरी लगी, किसानों के खाते में आए पैसे !

मध्यप्रदेश के लाखों किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खंडवा में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव से मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत 82 लाख से अधिक किसानों के बैंक खातों में 3300 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि सिंगल क्लिक के जरिए अंतरित की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने किसानों के सम्मान को भाजपा सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता बताते हुए कांग्रेस पर भी जमकर राजनीतिक हमला बोला।
खंडवा से प्रदेश के किसानों को मिली बड़ी सौगात। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बलराम कृषि महोत्सव के मंच से मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की राशि जारी की। सिंगल क्लिक के जरिए 82 लाख से अधिक किसानों के बैंक खातों में 3300 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि सीधे ट्रांसफर की गई। राशि मिलते ही प्रदेश के अन्नदाताओं के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि, सीमा पर जवान और खेत में किसान दोनों का सम्मान भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिकता है।
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर तीखा राजनीतिक हमला भी बोला। उन्होंने कहा जैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिया जाता है कांग्रेस के लोगों के सीने पर सांप लोटने लगता है। कांग्रेस ने कभी किसानों को फूटी कोड़ी भी नहीं दी, हमने किसान सम्मान निधि की राशि डाली। किसानों की जमीन छीनने, नीलाम करने का काम कांग्रेस ने किया है।
कुल मिलाकर किसान कल्याण राशि जारी करते ही किसानों के चेहरे ख़ुशी से खिल उठे। इस राशि से प्रदेश के लाखों किसानों को आर्थिक सहायता मिलेगी।



