एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: संविदा कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, बिजली कंपनियों के 6500 कर्मचारी नियमित होंगे

मध्यप्रदेश के हजारों संविदा कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। ऊर्जा विभाग ने विद्युत वितरण कंपनियों में कार्यरत करीब 6 हजार संविदा कर्मचारियों को नियमित पदों पर नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू करने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। विभागीय परीक्षा के माध्यम से रिक्त पदों पर नियमित नियुक्तियां की जाएंगी। वहीं, संविदा कर्मचारी महासंघ ने इस व्यवस्था को प्रदेश के सभी विभागों में लागू करने की मांग भी उठाई है।

मध्यप्रदेश के हजारों संविदा कर्मचारियों के लिए अब उम्मीद की नई किरण जगी है। ऊर्जा विभाग ने प्रदेश की विद्युत वितरण कंपनियों में कार्यरत करीब 6 हजार संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। 24 जुलाई को जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार अक्टूबर 2026 तक रिक्त नियमित पदों के विरुद्ध संविदा कर्मचारियों की नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

ऊर्जा विभाग के निर्देशों के अनुसार नियमित नियुक्ति के लिए संविदा कर्मचारियों को विभागीय परीक्षा देनी होगी। यह परीक्षा 100 अंकों की होगी। एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे जबकि सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 50 प्रतिशत अंक अनिवार्य होंगे। इसके अलावा कार्य अनुभव के आधार पर 30 बोनस अंक भी दिए जाएंगे  जिसके बाद मेरिट के अनुसार रिक्त नियमित पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। मध्यप्रदेश संविदा कर्मचारी महासंघ ने मांग की है कि प्रदेश के सभी 54 विभागों में यही फॉर्मूला लागू हो।

ऊर्जा विभाग के इन निर्देशों से प्रदेश के हजारों संविदा कर्मचारियों में नई उम्मीद जगी है। हालांकि नियमित नियुक्तियां विभागीय परीक्षा और निर्धारित प्रक्रिया के बाद ही होंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button