MP: राहुल गांधी के लिए जयवर्धन सिंह ने संभाला मैदान, ‘छात्रों की गूंज’ के लिए स्टूडेंट्स से संवाद

इंदौर में 19 सितंबर को होने वाले कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। अब इस अभियान में पूर्व मंत्री और राघौगढ़ के युवराज कहे जाने वाले जयवर्धन सिंह ने भी मोर्चा संभाल लिया है। छात्रों के बीच पहुंचकर जयवर्धन सिंह संवाद कर रहे हैं, और बड़ी संख्या में युवाओं को इंदौर पहुंचाने की रणनीति पर काम कर रहे हैं।
इंदौर में होने वाले राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस के युवा नेताओं ने भी मैदान संभाल लिया है। पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह गुना में छात्रों के बीच पहुंचकर संवाद कर रहे हैं और कार्यक्रम से ज्यादा से ज्यादा युवाओं को जोड़ने की रणनीति पर काम कर रहे हैं। जयवर्धन सिंह का फोकस सिर्फ गुना तक सीमित नहीं है। भोपाल से लेकर गुना तक छात्रों को एकजुट करने और उन्हें राहुल गांधी के कार्यक्रम से जोड़ने की कवायद की जा रही है। छात्रों से शिक्षा, रोजगार और उनके भविष्य से जुड़े मुद्दों पर संवाद कर कार्यक्रम के लिए माहौल तैयार किया जा रहा है।
कांग्रेस की कोशिश है कि 19 सितंबर को इंदौर में होने वाला ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र और युवा इसमें शामिल हों। इसी रणनीति के तहत जयवर्धन सिंह भी छात्रों के बीच पहुंचकर उन्हें इंदौर आने के लिए तैयार कर रहे हैं।
जयवर्धन सिंह की योजना बड़ी संख्या में छात्रों को लेकर इंदौर पहुंचने की है। ऐसे में अब देखना दिलचस्प होगा कि गुना में छात्रों के बीच बनाई जा रही ये रणनीति इंदौर में राहुल गांधी के कार्यक्रम में कितनी भीड़ और कितना राजनीतिक प्रभाव पैदा करती है।



