MP: उज्जैन में मंदिर विकास के लिए UDA का प्लान, जल्द जारी होगा टेंपल बॉन्ड

उज्जैन विकास प्राधिकरण जल्द ही उज्जैन के मंदिरों के विकास के लिए टेंपल बांड लाने की तैयारी कर रहा है। उज्जैन के 11 मंदिरों और नलखेडा के बगलामुखी मंदिर के विकास 1,124 करोड़ से किया जाना है। उज्जैन विकास प्राधिकरण की ओर से शेयर बाजार की तर्ज पर इन बॉन्डों को ऑनलाइन खरीदा और बेचा जा सकेगा, ताकि आम नागरिक भी मंदिरों के विकास में सीधे सहभागी बन सकें।
धार्मिक नगरी उज्जैन में मंदिरों के विकास और सौंदर्यीकरण के लिए एक तरफ जहां देश के पहले टेंपल बांड के जरिए आमजन की सहभागिता से 200 करोड़ रुपए जुटाने की अनोखी योजना पर काम तेजी से चल रहा है। 1,124 करोड़ रुपये के मास्टर प्लान के तहत यह बॉन्ड योजना लाई गई है, जिसमें 200 करोड़ रुपये बॉन्ड के जरिए, 600 करोड़ रुपये बैंक लोन से और 308 करोड़ रुपये सरकारी ग्रांट या सब्सिडी से जुटाए जाने का प्रावधान है। उज्जैन विकास प्राधिकरण की ओर से शेयर बाजार की तर्ज पर इन बॉन्डों को ऑनलाइन खरीदा और बेचा जाने की तैयारी में है, ताकि आम नागरिक भी मंदिरों के विकास में सीधे सहभागी बन सकें।
यूडीए अध्यक्ष रवि सोलंकी ने बताया कि, उज्जैन के 11 प्रमुख धार्मिक स्थलों के विकास और सौंदर्यीकरण के लिए कुल 1124 करोड़ रुपए का मास्टर प्लान तैयार किया गया है। उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा देश में पहली बार ऐसा प्रयोग किया जा रहा है, जिसमें शेयर बाजार की तरह 11 मंदिरों के टेंपल बांड की ऑनलाइन खरीदी-बिक्री (ट्रेडिंग) होगी। इसमें आम नागरिक भी सीधे सहभागी बन सकेंगे। एक-डेढ माह में बांड जारी होने की प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद है। कुल 1124 करोड़ रुपए के इस प्लान में 308 करोड़ रुपए की सरकारी सब्सिडी (ग्रांट) शामिल है। इसके अलावा, यूडीए की गारंटी पर 600 करोड़ रुपए बैंक से लोन लिया जा रहा है, और बाकी 200 करोड़ रुपए के लिए ये टेंपल बांड लाए जा रहे हैं।
कुलमिलाकर, देखा जाए तो उज्जैन विकास प्राधिकरण जल्द ही उज्जैन के मंदिरों के विकास के लिए टेंपल बांड लाने की तैयारी कर रहा है। उज्जैन के 11 मंदिरों और नलखेडा के बगलामुखी मंदिर के विकास 1,124 करोड़ से किया जाना है।



