MP: दिग्विजय सिंह की यात्रा पर फंस पेच, बच्चों से नारे लगवाने पर मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा अब एक नए विवाद में घिरती नजर आ रही है। यात्रा में बच्चों से कथित तौर पर राजनीतिक नारे लगवाने के आरोपों पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग यानी छभ्त्ब् ने संज्ञान लिया है। आयोग ने मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव और डीजीपी को मामले की जांच कर दो हफ्ते के भीतर एक्शन टेकन रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अभी सनातन यात्रा निकाल रहे हैं. लेकिन अब इसमें राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की एंट्री हो गई है. उसने दिग्विजय की यात्रा में बच्चों से कथित तौर पर राजनीतिक नारे लगवाने के मामले में संज्ञान लिया है. आयोग ने मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव और क्ळच् को आरोपों की जांच कर दो हफ्ते के भीतर एक्शन टेकन रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है.
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के मुताबिक शिकायत में आरोप लगाया गया है कि यात्रा में बच्चों को शामिल कर उनसे राजनीतिक नारे लगवाए गए. शिकायतकर्ता ने 22 अक्टूबर को फेसबुक पर इस घटना से जुड़े वीडियो और तस्वीरें साझा किए जाने का हवाला दिया है. बच्चों को पैसे देकर यात्रा में लाए जाने की आशंका भी जताई गई है.
प्रियंक कानूनगो की अध्यक्षता वाली पीठ ने शुरुआती तौर पर मामले को बच्चों के अधिकारों के संभावित उल्लंघन से जुड़ा माना है. आयोग ने अधिकारियों को कथित आर्थिक लेन-देन, बच्चों को प्रलोभन देकर शामिल करने और बाल संरक्षण कानूनों के संभावित उल्लंघन की भी जांच करने को कहा है.



