MP: दुबई में निवेश का मिशन, CM मोहन यादव की DP World CEO से वन-टू-वन मीटिंग

मध्यप्रदेश को ग्लोबल इन्वेस्टमेंट हब बनाने के मिशन पर दुबई पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दौरे का तीसरा दिन है। AIM कांग्रेस -2026 के मंच से मुख्यमंत्री लगातार बड़े उद्योगपतियों और निवेशकों से वन-टू-वन चर्चा कर रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने DP World के CEO रिजवान सूमार से मुलाकात कर मध्यप्रदेश में लॉजिस्टिक्स और सप्लाई चेन के क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि, वैश्विक स्तर पर मध्यप्रदेश के प्रति निवेशकों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है।
मध्यप्रदेश को निवेश का ग्लोबल हब बनाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का दुबई दौरा लगातार सुर्खियों में है। AIM कांग्रेस -2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री ने DP World के CEO रिजवान सूमार से वन-टू-वन मुलाकात की। इस दौरान मध्यप्रदेश में लॉजिस्टिक्स और सप्लाई चेन के क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दुबई में हर सेक्टर को लेकर उद्योगपतियों और निवेशकों से विस्तृत चर्चा हुई है। उन्हें मध्यप्रदेश में उपलब्ध निवेश संभावनाओं के साथ प्रदेश की अनुकूल औद्योगिक नीतियों की जानकारी दी गई है। मुख्यमंत्री के मुताबिक पिछली बार की तुलना में इस बार ज्यादा उद्योगपति और निवेशक मध्यप्रदेश में निवेश की इच्छा जाहिर कर रहे हैं। दुबई के बाद मुख्यमंत्री अब शारजाह में भी निवेशकों और कारोबारी समूहों से संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार हर सेक्टर के विकास पर फोकस कर रही है। खासतौर पर एजुकेशन, हेल्थ, डेटा सेंटर, MSME, माइनिंग और ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के नए दौर में आगे बढ़ रहा है और मध्यप्रदेश भी विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है। इसके साथ ही सरकार कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग और प्राकृतिक खेती को भी योजनाबद्ध तरीके से बढ़ावा देने पर काम कर रही है, ताकि कृषि क्षेत्र को नई दिशा और किसानों को बेहतर अवसर मिल सकें।



