एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: दुबई में बजा मध्य प्रदेश का डंका, निवेशकों से CM मोहन यादव बोले- Welcome to MP

दुबई में मध्य प्रदेश का डंका बजा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दुबई दौरे के तीसरे दिन मध्य प्रदेश को 53 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के निवेश प्रस्ताव मिलने की बात सामने आई है। AIM कांग्रेस -2026 के मंच से लेकर शारजाह चैंबर और दुनिया के बड़े उद्योग समूहों तक… मुख्यमंत्री ने निवेशकों को मध्य प्रदेश की संभावनाओं से रूबरू कराया। सीएम ने निवेशकों को मध्यप्रदेश में निवेश का न्योता देते हुए कहा कि वेलकम टू MP! 

मध्य प्रदेश को निवेश का ग्लोबल हब बनाने के मिशन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का दुबई दौरा लगातार सुर्खियों में है। दौरे के तीसरे दिन निवेश प्रोत्साहन, औद्योगिक साझेदारी, लॉजिस्टिक्स, हेल्थ, एजुकेशन, टेक्नोलॉजी, ग्रीन एनर्जी और शहरी विकास जैसे क्षेत्रों पर ग्लोबल निवेशकों के साथ चर्चा हुई। इसी दौरान मध्य प्रदेश को 53 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिलने की जानकारी सामने आई है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स और उद्योग समूहों के वरिष्ठ प्रतिनिधियों के साथ वन-टू-वन बैठकें कीं। इन बैठकों में मध्य प्रदेश में अलग-अलग सेक्टर में उपलब्ध निवेश संभावनाओं और प्रदेश की निवेश-अनुकूल नीतियों को सामने रखा गया।

दुबई में मध्य प्रदेश की एक और बड़ी उपलब्धि सामने आई। AIM Investment Awards-2026 में मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास निगम यानी MPIDC को ‘Winner Asia’ के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सीएम ने कहा मध्यप्रदेश असीम संभावनाओं और नए अवसरों की धरती है। दूरी भले हो, लेकिन नवाचार, विकास और साझा समृद्धि का हमारा संकल्प हमें जोड़ता है। मध्यप्रदेश आपको विकास की इस यात्रा में सहभागी बनने के लिए आमंत्रित करता है।

सीएम मोहन यादव की राणा होल्डिंग्स, जेम्स एजुकेशन, क्रेसेंट ग्रुप, प्योर हेल्थ, शराफ ग्रुप, चोइथराम्स, DP World, ब्यूमर्क कॉर्पोरेशन, वेस्ट ज़ोन,  KGK ग्रुप सहित कई प्रमुख समूहों के प्रतिनिधियों से निवेश को लेकर चर्चा हुई। अब नजर इस बात पर होगी कि दुबई में हुए संवाद और प्रस्तावों को मध्य प्रदेश में जमीन पर निवेश और रोजगार के अवसरों में कितनी तेजी से बदला जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button