एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: इंदौर में निकलेगी विशाल चुनरी यात्रा, CM मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल होंगे शामिल

इंदौर में एक बार फिर आस्था का भव्य नजारा देखने को मिलेगा! भाजपा नेता और पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता की विशाल चुनरी यात्रा इस बार सियासी और धार्मिक, दोनों ही लिहाज से खास होने जा रही है। सनातन हिंदू धर्म को सशक्त करने का संकल्प के साथ 18 अक्टूबर को निकलने वाली इस यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर शामिल होंगे।

इंदौर में 18 अक्टूबर को भाजपा नेता और पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता की विशाल चुनरी यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के शामिल होंगे यात्रा के जरिए श्रद्धालु बिजासन माता के दरबार में सितारों से जड़ी विशाल चुनरी अर्पित करेंगे। सुदर्शन गुप्ता वर्ष 2010 से धार्मिक आस्था के साथ चुनरी यात्रा का आयोजन करते आ रहे हैं। हर साल की तरह इस बार भी यात्रा को भव्य स्वरूप देने की तैयारी है।

आयोजकों का संकल्प सनातन हिंदू धर्म को सशक्त करने और धार्मिक आस्था को जन-जन तक पहुंचाने का है। इस चुनरी यात्रा में धार्मिक भव्यता के साथ पर्यावरण संरक्षण पर भी जोर दिया जा रहा है। आयोजकों के मुताबिक, यात्रा में प्लास्टिक का उपयोग नहीं किया जाएगा। यानी माता की भक्ति और आस्था के साथ पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का संदेश भी दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की प्रस्तावित मौजूदगी के चलते यात्रा को लेकर राजनीतिक और धार्मिक, दोनों ही नजरिए से चर्चा है। अब 18 अक्टूबर को यह देखना होगा कि यात्रा में श्रद्धालुओं की भागीदारी कैसी रहती है और बिजासन माता के दरबार तक पहुंचने वाली यह चुनरी यात्रा किस तरह भक्ति और परंपरा का संदेश देती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button