MP: नवरात्रि में लाड़ली बहनों को मोहन भैया की सौगात, खाते में आए 1500-1500 रुपए

नवरात्रि के मौके पर मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने उमरिया से लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त जारी की। इसके साथ ही प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख से ज्यादा पात्र बहनों के खातों में 1500-1500 रुपए की राशि पहुंचाई गई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने महिला सशक्तिकरण को लेकर कांग्रेस पर जमकर जुबानी हमला बोला और कहा कि शर्म करो कांग्रेस तुम्हारी भी माता बहने है।
नवरात्रि में मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी आई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उमरिया से लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त जारी की। योजना के तहत पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 1500-1500 रुपए ट्रांसफर किए गए। सरकार का कहना है कि इस योजना के जरिए महिलाओं को आर्थिक संबल देने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख से ज्यादा बहनों के खातों में 41वीं किस्त की राशि पहुंच रही है। मुख्यमंत्री के मुताबिक, योजना के तहत अब तक बहनों के खातों में कुल 62 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि पहुंचाई जा चुकी है। उन्होंने प्रशासन में महिलाओं की भागीदारी का उल्लेख करते हुए कहा कि उनकी सरकार में लगभग एक चैथाई जिलों में कलेक्टर महिलाएं हैं। इसे उन्होंने शासन में शक्तियों के विकेंद्रीकरण और महिलाओं पर भरोसे का प्रतीक बताया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महिला-बाल विकास के बजट का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में महिला-बाल विकास का बजट करीब 350 करोड़ रुपए था, जबकि उनकी सरकार में यह बजट 47 हजार करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। लाड़ली बहना योजना को लेकर मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कुछ नेता कहते है बहने शर्म करो , तुम्हारी माता बहने भी है
नवरात्रि के दौरान जारी हुई लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त ने एक बार फिर महिला कल्याण को लेकर सियासी बहस तेज कर दी है। सरकार इसे महिलाओं की आर्थिक मजबूती का कदम बता रही है, तो मुख्यमंत्री के संबोधन में कांग्रेस पर किए गए हमले ने राजनीतिक संदेश भी दिया।



