एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: दिग्विजय सिंह निकालेंगे ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’, बोले- धर्म का हिंदुत्व से कोई लेना-देना नहीं है

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने 20 अक्टूबर, विजयादशमी से उज्जैन के महाकाल मंदिर से अयोध्या के श्रीराम मंदिर तक ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ निकालने कि घोषणा की है। लगभग 930 किमी की यह यात्रा ओरछा स्थित रामराजा सरकार मंदिर से होकर गुजरेगी। यात्रा को लेकर इंदौर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिग्विजय सिंह ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि, सनातन धर्म का हिंदुत्व से कोई लेना-देना नहीं है.

पत्रकार वार्ता में दिग्विजय सिंह के साथ शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे, के.के. मिश्रा, सुरजीत चड्ढा, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अमित चौरसिया एवं नीलाभ शुक्ला उपस्थित थे। दिग्विजय सिंह ने बताया कि, यात्रा के शुभारंभ पर विश्व कल्याण की कामना से 20 अक्टूबर को सुबह 8 बजे उज्जैन के बालाजी गार्डन में असंख्य पार्थिव शिवलिंग निर्माण कार्यक्रम आयोजित होगा।

यात्रा उज्जैन से प्रारंभ होकर तराना, शाजापुर, सारंगपुर, राजगढ़, चाचौड़ा, आरोन, अशोकनगर, चंदेरी, तालबेहट, ओरछा, चिरगांव, उरई, कालपी, कानपुर देहात, लखनऊ देहात और बाराबंकी होते हुए अयोध्या पहुंचेगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिग्विजय सिंह ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि, सनातन धर्म का हिंदुत्व से कोई लेना-देना नहीं है.

कुलमिलाकर, देखा जाए तो मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने 20 अक्टूबर, विजयादशमी से उज्जैन के महाकाल मंदिर से अयोध्या के श्रीराम मंदिर तक ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ निकालने कि घोषणा की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button