एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: शिवराज सिंह चौहान का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- यह भारत है, बांग्लादेश नही

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान को लेकर विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि, चुनाव में जीत नहीं मिलने पर विपक्ष देश में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहा है। वहीं कोसमी गांव में आदिवासी परिवारों के घरों पर कार्रवाई से जुड़े विवाद पर भी शिवराज सिंह चौहान का बयान सामने आया है। उन्होंने प्रभावित परिवारों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने और उन्हें न्याय दिलाने की जरूरत पर जोर दिया है।

राजधानी भोपाल में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा है। उन्होंने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि, जनता का विश्वास जीतने में नाकाम रहने के बाद विपक्ष सड़क पर अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहा है। शिवराज सिंह चौहान ने बांग्लादेश की घटनाओं का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि, देश में अशांति फैलाने और झूठ के जरिए लोगों को भड़काने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि, राम और कृष्ण की धरती पर ऐसे प्रयास सफल नहीं होंगे।

कुलमिलाकर, देखा जाए तो केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान को लेकर विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि, चुनाव में जीत नहीं मिलने पर विपक्ष देश में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button