एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

क्या MP में जल्द होगा मंत्रिमंडल का विस्तार?, राज्यपाल मंगूभाई पटेल से हुई CM मोहन यादव की मुलाकात

MP में जल्द हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार, जी, हां इसी तरह की अटकले इन दिनों एमपी के सियासी गलियारों में सुर्खियां बटोर रही हैं. वहीं इन सियासी चर्चाओं के बीच अब सीएम डॉ. मोहन यादव ने राज्यपाल मंगूभाई पटेल से मुलाकात की है. इधर, सूत्र बताते हैं की, मंत्रिमंडल विस्तार की सुगबुगाहट के बीच हुए सीएम डॉ. मोहन यादव और राज्यपाल मंगूभाई पटेल की ये मुलाकात मंत्रिमंडल विस्तार के लिहाज से बेहद खास है.

मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। पिछले कुछ दिनों से अटकलें लगाई जा रही हैं कि जल्द ही मोहन यादव सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। इन्हीं सियासी चर्चाओं के बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लोक भवन में राज्यपाल मंगूभाई पटेल से मुलाकात की है, जिसके बाद इन अटकलों को और बल मिल गया है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया गया है।

जानकारी के अनुसार, सीएम ने राज्यपाल को सरकार के विकास कार्यों, निवेश और आगामी 1 नवंबर स्थापना दिवस के कार्यक्रमों की जानकारी दी। लेकिन राजनीतिक जानकारों का मानना है कि मंत्रिमंडल विस्तार की सुगबुगाहट के बीच सीएम और राज्यपाल की यह मुलाकात काफी महत्वपूर्ण है। गौरतलब है कि पिछले कई महीनों से मंत्रिमंडल में कुछ पद खाली हैं और कई विधायक मंत्री बनने की दौड़ में हैं। अब देखना होगा कि यह मुलाकात सिर्फ औपचारिक थी या विस्तार की तरफ एक संकेत।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button