एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: किसानों के खाते में आए पैसे, दिवाली से पहले किसान सम्मान निधि का तोहफा

उज्जैन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त हस्तांतरण कार्यक्रम में शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम के दौरान देशभर के किसानों के खातों में 18 हजार 680 करोड़ रुपये से अधिक की राशि हस्तांतरित की। इससे मध्य प्रदेश के करीब 80 लाख और उज्जैन जिले के लगभग 2 लाख 10 हजार किसान भी इस योजना से लाभान्वित होंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने किसानों को मिलने वाली आर्थिक सहायता के साथ उज्जैन के विकास और सिंहस्थ-2028 की तैयारियों पर भी बात की।

उज्जैन में आयोजित पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त हस्तांतरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों को सालाना 6 हजार रुपये देती है, वहीं मध्य प्रदेश सरकार भी अपनी ओर से 6 हजार रुपये की सहायता दे रही है। इस तरह पात्र किसानों को सालाना कुल 12 हजार रुपये मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सहायता केवल आर्थिक मदद नहीं, बल्कि सरकार और किसानों के बीच सम्मान और विश्वास का रिश्ता भी है।

मुख्यमंत्री ने उज्जैन में सिंहस्थ-2028 की तैयारियों और जारी विकास कार्यों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आगर रोड पर बन रही एलिवेटेड रोड से जाम की समस्या में राहत मिलेगी। बड़े वाहन और ट्रॉले ऊपर से निकल सकेंगे, जिससे नीचे की सड़क पर व्यापारिक गतिविधियां सुचारू रूप से चल सकेंगी। मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक अधिकारियों को सुझाव दिया कि इससे एक-दो रास्ते सीधे कृषि उपज मंडी में उतारे जाएं। इससे मंडी में आने-जाने वाले वाहनों को बाहर निकलने का सीधा रास्ता मिल सकेगा.

बता दें कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान देश के 9 करोड़ 34 लाख किसानों के खातों में 18 हजार 680 करोड़ रुपये से अधिक की राशि भेजी। योजना के तहत मध्य प्रदेश के करीब 80 लाख किसानों को लाभ मिलेगा, जबकि उज्जैन जिले के लगभग 2 लाख 10 हजार किसान इससे लाभान्वित होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button