एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: जीतू पटवारी का छलका चुनावी हार का दर्द!, बोले- साइकिल वाला कैसे हारता है, ये मैंने देखा है

सियासत में हार का दर्द भी कभी-कभी हंसी-मजाक के अंदाज में बाहर आ ही जाता है! मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राऊ विधानसभा चुनाव में अपनी हार को लेकर ऐसा तंज कसा कि सुनने वालों के चेहरे पर मुस्कान आ गई। कभी साइकिल पर सवार होकर चुनाव प्रचार करने वाले पटवारी बोले- साइकिल वाला कैसे हारता है, ये मैंने देखा है! पटवारी का दर्द कुछ  इस अंदाज में छलका कि भरी महफिल में ठहाके गूंज उठे?

मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का एक बयान चर्चा में है। राऊ विधानसभा चुनाव में अपनी हार का जिक्र करते हुए पटवारी ने साइकिल से प्रचार करने के दिनों को याद किया। चुनाव के दौरान उनकी साइकिल काफी चर्चित रही थी। अब उसी दौर को याद करते हुए पटवारी ने मजाकिया अंदाज में अपनी बात रखी।

मौका था स्वर्गीय कांग्रेस नेता प्रवेश अग्रवाल की याद में शैलेश गर्ग द्वारा आयोजित प्रोग्राम का जहाँ जीतू पटवारी ने कहा – साइकिल वाला कैसे हारता है, ये देखा है मैंने।  इसके बाद उन्होंने चुनाव प्रचार के दिनों का जिक्र करते हुए कहा कि लोग कहते हैं,  साइकिल से आता था, भाभी-भाभी करता था३  लेकिन फिर भी लोग हरा देते हैं। उनकी इस बात पर मौजूद लोगों के ठहाके गूंज उठे।

बात साइकिल की हो, चुनावी हार की या सियासत के उतार-चढ़ाव कीकृजीतू पटवारी ने आखिर में जिंदगी का फलसफा भी सुना दिया। बोले- “जिंदगी की यही रीत है, हार के बाद भी जीत है। अब उनके इस बयान पर सियासी गलियारों में भी चर्चा होना तय है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button