एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: किसान आंदोलन पर CM मोहन यादव का बड़ा कदम, समाधान के लिए मंत्रियों को सौंपी कमान

मूंग खरीदी को लेकर जारी किसान आंदोलन के बीच मध्यप्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों से बातचीत कर समाधान निकालने के लिए चार मंत्रियों को कमान सौंपी है। सीएम ने कहा कि, मंत्रियों और अफसरों की कमिटी गठित कर दी गई है। संवाद से  ही समस्या का समाधान निकाला जाएगा।

भोपाल में जारी किसान आंदोलन के बीच प्रदेश सरकार ने समाधान की दिशा में अहम पहल की है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों से बातचीत और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए चार मंत्रियों की समिति बनाई है। इस समिति में कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग और ओबीसी कल्याण मंत्री कृष्णा गौर शामिल हैं। यह समिति किसान संगठनों के प्रतिनिधियों से सीधे संवाद कर उनकी मांगों पर चर्चा करेगी।

दरअसल, प्रदेश के किसान ग्रीष्मकालीन मूंग की 100 प्रतिशत समर्थन मूल्य पर खरीदी, खाद वितरण में लागू ई-टोकन व्यवस्था को समाप्त करने और किसानों को प्रतिदिन दस घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति जैसी मांगों को लेकर भोपाल में आंदोलन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मंगलवार को कृषि मंत्री को किसानों से चर्चा के लिए भेजा गया था और अब मंत्रियों तथा अधिकारियों का दल भी किसानों से संवाद करेगा। सरकार सदैव किसानों के सकारात्मक सुझावों के साथ खड़ी है लेकिन जनता को कष्ट न हो, इसकी भी चिंता करना चाहिए। संवाद से समस्या का हल निकलेगा। 

कुल मिलाकर किसान आंदोलन के बीच सरकार की ओर से चार मंत्रियों की समिति गठित किया जाना इस बात का संकेत है कि सरकार बातचीत के जरिए समाधान तलाशना चाहती है। अब सभी की नजर सरकार और किसान संगठनों के बीच होने वाली अगली बैठक और उसके नतीजों पर टिकी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button