एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

Indore: BJP पार्षद पर दुष्कर्म का आरोप, कांग्रेस ने प्रदर्शन पर पुतला फूंका

इंदौर से BJP पार्षद शानू शर्मा पर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है, जहां युवती ने मदद के बहाने पार्षद पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पार्षद पर लगे आरोप के बाद अब महिला कांग्रेस ने BJP पार्षद के इस कृत्य का विरोध करते हुए पुतला जलाया है। साथ ही BJP पार्षद पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

इंदौर शहर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिला मिमरोट भाटिया ने कहा की, माँ अहिल्या की पावन नगरी, इंदौर को शर्मसार करने वाली घटना है, जिसमें अपने आप को संस्कारी बताने वाली भारतीय जनता पार्टी का बलात्कारी पार्षद और ज़ोन क्र 14 का अध्यक्ष शानू उर्फ़ नितिन शर्मा द्वारा महिला के साथ बलात्कार एवं जान से मारने की धमकी देने के विरोध में इंदौर शहर महिला कांग्रेस ने पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया। यह पुतला दहन इस घटना के प्रति समाज में आक्रोश और विरोध को व्यक्त करने के लिए किया गया है।

इंदौर शहर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिला मिमरोट भाटिया ने कहा कि, ऐसी घटनाएं समाज के लिए शर्मनाक हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। उन्होंने सरकार और कानून व्यवस्था से इस मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों को कड़ी से कड़ी सज़ा दिलाने की माँग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button