MP: दतिया के मंच से नरोत्तम मिश्रा के तीखे तेवर, बोले- मैं भूलने वाला प्राणी नहीं हूं

दतिया विधानसभा उपचुनाव के बीच पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का एक बयान सियासी चर्चा का बड़ा विषय बन गया है। मंच से नरोत्तम मिश्रा ने पुलिस प्रशासन, खासकर दतिया SP को लेकर तीखे तेवर दिखाए। उन्होंने कहा कि, मैं भूलने वाला प्राणी नहीं हूं… दोस्ती और दुश्मनी दोनों याद रखता हूं। नरोत्तम के इस बयान ने सियासी पारा बढ़ा दिया।
दतिया उपचुनाव के प्रचार के दौरान पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में प्रचार करने उतरे नरोत्तम ने दतिया एसपी को चेतावनी देते हुए खुले मंच से कहा कि, मैं भूलने वाला प्राणी नहीं हूं… दोस्ती और दुश्मनी दोनों याद रखता हूं.
दरअसल, दतिया उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी की घोषणा के बाद नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए हाईवे पर चक्काजाम किया था। उस दौरान स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़े थे। जिसके बाद नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ये सब देखकर मेरी आँखों में आंसू आ गए थे।
राजनीतिक गलियारों में नरोत्तम मिश्रा के इस बयान को लेकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। लेकिन दतिया उपचुनाव के बीच नरोत्तम मिश्रा के इस बयान ने चुनावी माहौल को और गर्म कर दिया है।



