एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष
MP: गौतम गंभीर ने किए महाकाल दर्शन, पूजन-अर्चन कर लगाया ध्यान

11 अक्टूबर को भारत और वेस्टइंडीज का तीसरा टी20 मैच इंदौर में खेला जाएगा, उससे पहले टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर उज्जैन आए हैं, जहां उन्होंने महाकालेश्वर के दर्शन किए. देखा जाए तो गंभीर अक्सर किसी बड़े मैच या सीरीज से पहले मंदिर के दर्शन करते रहते हैं.
भगवान महाकाल के दर्शन करने आए गौतम गंभीर ने कहा कि, यह उनका सौभाग्य है कि उन्हें महाकाल के दर्शन हुए हैं. उनके साथ सांसद अनिल फिरोजिया मौजूद रहे. इंदौर के होल्कर स्टेडियम में 7 बजे से भारत और वेस्टइंडीज का तीसरा टी20 मैच खेला जाना है.
टीम इंडिया रांची से इंदौर आई है. रांची में भारत-वेस्टइंडीज सीरीज का दूसरा टी20 मैच खेला गया था. उस मुकाबले में कैरेबियाई टीम ने 250 रनों का टारगेट सफलतापूर्वक चेज करके इतिहास रच दिया था.



