MP: बंडा शराब कांड पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का खंडन, आरोपी से रिश्तेदारी के दावे को बताया निराधार

सागर शराब कांड में आरोपी से रिश्तेदारी के आरोप पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का बड़ा बयान सामने आया है। कांग्रेस नेताओं और सोशल मीडिया पर आरोपी को मंत्री का रिश्तेदार बताए जाने के बाद मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने इन दावों का खंडन किया है।
मंत्री ने साफ कहा कि जिस व्यक्ति को उनका रिश्तेदार बताया जा रहा है, उससे उनका कोई पारिवारिक या रिश्तेदारी संबंध नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि जो भी दोषी है, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, चाहे वह कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो।
सागर के बंडा क्षेत्र में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। इसी बीच आरोपी बताए जा रहे व्यक्ति को अपना रिश्तेदार बताए जाने पर कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने स्पष्ट सफाई दी है।
मंत्री ने कहा कि, सोशल मीडिया और कांग्रेस के कुछ नेताओं की ओर से आरोपी को उनके परिवार से जोड़कर किया जा रहा प्रचार पूरी तरह निराधार और भ्रामक है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाए, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
बंडा शराब कांड में आरोपी से रिश्तेदारी के आरोपों पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने अपना पक्ष साफ कर दिया है। अब पूरे मामले में जांच के निष्कर्ष और दोषियों पर होने वाली कार्रवाई पर सभी की नजर है।



