एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: BJP के दर्जनभर जिला अध्यक्षों पर गिर सकती है गाज, इन जिलों में होगा बदलाव

मध्य प्रदेश बीजेपी में दतिया विधानसभा उपचुनाव के बाद बड़ा संगठनात्मक फेरबदल देखने को मिल सकता है। पार्टी के अंदर जिला अध्यक्षों और संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों की कार्यशैली कि समीक्षा की तैयारी। चर्चा है कि जिन जिलों में संगठन कमजोर मिला, अनुशासनहीनता सामने आई या स्थानीय स्तर पर असंतोष बढ़ा, वहां बदलाव हो सकता है।

दतिया उपचुनाव सिर्फ एक विधानसभा सीट का चुनाव नहीं माना जा रहा, बल्कि इसे मध्य प्रदेश बीजेपी के संगठन की अग्निपरीक्षा के रूप में भी देखा जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, उपचुनाव के बाद प्रदेश के सभी संगठनात्मक जिलों का फीडबैक लिया जाएगा। जिला अध्यक्षों और प्रमुख संगठन पदाधिकारियों के कामकाज का मूल्यांकन किया जाएगा। बताया जा रहा है कि समीक्षा के दौरान कई बिंदुओं पर नजर रहेगी – संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय, बूथ स्तर की सक्रियता, अनुशासन, केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व के निर्देशों का पालन तथा चुनावी प्रबंधन। खबर तो ये भी है की दर्जन भर जिला अध्यक्षों पर गाज गिर सकती है।

चर्चा यह भी है कि जिन जिलों में संगठन किसी एक नेता विशेष के प्रभाव तक सीमित दिखाई दिया या जहां कार्यकर्ताओं में असंतोष और अनुशासनहीनता की शिकायतें सामने आईं, वहां जिम्मेदार पदाधिकारियों पर कार्रवाई की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा। दतिया उपचुनाव के दौरान टिकट वितरण के बाद सामने आए विरोध और स्थानीय स्तर पर उठे असंतोष को भी पार्टी गंभीरता से देख रही है। माना जा रहा है कि नेतृत्व भविष्य में ऐसी परिस्थितियों से बचने के लिए संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करना चाहता है।

सूत्रों के मुताबिक, जिला संगठन मंत्रियों की भूमिका को भी मजबूत करने पर विचार किया जा सकता है, ताकि संगठन और प्रदेश नेतृत्व के बीच बेहतर संवाद बना रहे और समय रहते स्थानीय असंतोष की जानकारी शीर्ष नेतृत्व तक पहुंच सके। कुल मिलाकर दतिया में उपजे असंतोष के बाद सियासी गलियारों में बीजेपी संगठन में बदलाव की अटकलें तेज हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button