MP में एक्टिव हुए कमलनाथ, बहनों से बंधवाई राखी

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ प्रदेश में एक बार फिर से सक्रिय हो गए हैं। रविवार को भोपाल में बहनों से राखी बंधवाई हैं। जिसके बाद उनकी सियासी सक्रियता के संकेत फिर से मिलने लगे है।
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर से एक्टिव हो गए हैं। कमलनाथ पिछले काफी समय से मध्य प्रदेश की राजनीति में समय नहीं दे पा रहे थे हालांकि वह प्रदेश की सभी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थे और सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार पर हमला बोल रहे थे। अब एक बार फिर से कमलनाथ भोपाल पहुंच गए हैं और कार्यकर्ताओं से मेल मुलाकात शुरू कर दी। रविवार को उन्होंने सुबह भोपाल के सरकारी निवास पर बहनों से राखी बंधवाई।
पूर्व सीएम कमलनाथ ने सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी दी। उन्होंने अपने सोशल अकाउंट एक्स पर लिखा कि आज भोपाल में बहनों से राखी बंधवाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। कुल मिलाकर मध्यप्रदेश में कांग्रेस के आंदोलन के बीच कमलनाथ के सक्रिय होने से कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोश हाई हो गया है।