एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: CM मोहन यादव ने सुनी बेसहारा बेटी की पुकार, वायरल वीडियो के बाद नेहा माली को बुलवाया

मुख्यमंत्री मोहन यादव के काफिले के सामने न्याय की गुहार लगाने वाली बेटी का वीडियो वायरल हुआ था, जब ये वीडियो सीएम मोहन यादव के पास पहुंचा तो उन्होंने नेहा माली को बुलवाकर उसकी पूरी फरियाद सुनी। सीएम ने सिर्फ आश्वासन ही नहीं दिया, बल्कि एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी दिलवाई। अब मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष जांच और न्याय का भरोसा दिया है। 

नीमच जिले के मनासा में मुख्यमंत्री मोहन यादव के दौरे के दौरान एक भावुक कर देने वाला घटनाक्रम सामने आया। कुकड़ेश्वर निवासी 21 वर्षीय नेहा माली अपनी परेशानी बताने के लिए मुख्यमंत्री के काफिले के करीब पहुंचीं, लेकिन सुरक्षा घेरे के कारण उन्हें रोक दिया गया और काफिला आगे निकल गया। इस दौरान नेहा का रोते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो मुख्यमंत्री तक पहुंचा, जिसके बाद उन्होंने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के माध्यम से नेहा को बुलवाया और उसकी परेशानी सुनी।

नेहा ने मुख्यमंत्री को बताया कि पिता के निधन और मां से अलगाव के बाद वह अपनी छोटी बहन के साथ मुश्किल हालात में जीवन गुजार रही हैं। उनका आरोप है कि परिवार के ही कुछ सदस्यों की प्रताड़ना और पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद के कारण दोनों बहनों के सामने घर से बेघर होने का संकट खड़ा हो गया है।

नेहा की फरियाद सुनने के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उन्हें ढांढस बंधाया और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने का भरोसा दिया। तत्काल राहत के तौर पर नेहा की मुलाकात नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्र से भी करवाई गई। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने आर्थिक संबल देते हुए नेहा के बैंक खाते में एक लाख रुपये की सहायता राशि ट्रांसफर करवाई। सीएम ने भरोसा दिलाया कि मामले में न्याय सुनिश्चित करने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर कलेक्टर हिमांशु चंद्र ने बुधवार शाम नेहा माली से मुलाकात कर उनकी शिकायत सुनी। कलेक्टर ने संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों की जांच कराने और नियमों के अनुसार कार्रवाई का भरोसा दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button