MP: ग्वालियर बनेगा टेलीकॉम हब, CM मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दी सौगात

मध्य प्रदेश की सियासत में अब विकास और निवेश को लेकर मोहन सरकार ने नया दांव चला है। सीएम मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन के द्वितीय चरण का शुभारंभ किया है. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इसे ग्वालियर की औद्योगिक पहचान बदलने की दिशा में बड़ा कदम बताया है।
भोपाल के होटल ताज लेकफ्रंट में गुरुवार को टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन इन्वेस्टर मीट का शुभारंभ हुआ। मंच पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने 25 कंपनियों के प्रतिनिधियों को निवेश के आशय पत्र वितरित किए। इन कंपनियों की ओर से 3600 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव दिए गए हैं। इस दौरान रिमोट का बटन दबाकर टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन के द्वितीय चरण का भी शुभारंभ किया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि, अधिकारियों की ओर से किंतु-परन्तु के अलावा कोस्चन मार्क होता है। हमारी सरकार को तीन साल पूरे हो रहे हैं. सरकार ने 1000 दिन काम कर लिया है। इस दौर ने हमने 432 दिन उद्योग लगाने का कार्य किया।
सीएम ने कहा कि, टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन ये ग्वालियर के बदलते दौर का समय है. ग्वालियर अब संगीत की नगरी नहीं है, ग्वालियर अब दुनिया में संचार के लिए पहचाना जाएगा, दिन निवेशकों के लिए समर्पित है. न्यूनतम समय में अधिकतम परिणाम, फाइल वर्क से लेकर फिल्ड वर्क तक हमारा अचीवमेंट उदाहरण के तौर पर सामने आ रहा है.
इस इन्वेस्टर मीट में डिक्सन टेक्नोलॉजीज, तेजस नेटवक्र्स, वीवीडीएन टेक्नोलॉजीज, सिरमा एसजीएस टेक्नोलॉजी और ऑप्टिमस इलेक्ट्रॉनिक्स जैसी प्रमुख कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल हुए। सरकार की योजना ग्वालियर को राष्ट्रीय स्तर पर टेलीकॉम और इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण के बड़े केंद्र के रूप में विकसित करने की है।



