एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: भोपाल के बंटी-बबली, 50 करोड़ की कथित धोखाधड़ी के आरोपी गिरफ्तार

राजधानी भोपाल में करीब 50 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे पति-पत्नी संदीप ममतानी और संगीता ममतानी को अयोध्या नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों ने मकानों के फर्जी दस्तावेज तैयार कर बैंकों से लोन लेते थे और फिर करोड़ों रुपए की रकम का गबन कर लग्जरी लाइफ जीते थे। करीब एक साल से पुलिस को इनकी तलाश थी।

भोपाल में धोखाधड़ी के इस चर्चित मामले में आखिरकार पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। अयोध्या नगर पुलिस ने देर रात संदीप ममतानी और उनकी पत्नी संगीता ममतानी को गिरफ्तार किया है। दोनों पर करीब 50 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक, फर्जी संपत्ति दस्तावेज तैयार कर बैंकों से लोन लेने और रकम का गबन करने के मामले में दोनों लंबे समय से फरार चल रहे थे।

मामले की शुरुआत करीब दो साल पहले हुई थी, जब प्रॉपर्टी डीलर योगेश सूद की शिकायत पर अयोध्या नगर थाने में दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। शिकायतकर्ता की सूचना पर ही पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ जिला न्यायालय से करीब 15 अस्थाई वारंट भी जारी हो चुके थे। शिकायतकर्ता का दावा है कि ईओडब्ल्यू, क्राइम ब्रांच, चूना भट्टी और अयोध्या नगर सहित आधा दर्जन से ज्यादा थानों में इनके खिलाफ धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं। पंजाब में भी एफआईआर दर्ज होने की बात सामने आई है।

फिलहाल, पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। मामले की तह तक पहुंचने और कथित ठगी की रकम का हिसाब जुटाने के लिए पुलिस ने कोर्ट से पांच दिन का रिमांड मांगा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button