एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेषसरकारी-हलचल

MP: भोपाल में ल्यूमिनेसेंस डेटिंग प्रयोगशाला का शुभारंभ, करीब 10 लाख साल पुराने अतीत की होगी जांच

किसी पुरानी चीज की उम्र कितनी है, वो हजारों साल पुरानी है या लाखों साल पुरानी, अब इसका पता लगाने के लिए अनुमान या पुराने रिकॉर्ड पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक ऐसी अत्याधुनिक प्रयोगशाला शुरू की गई है, जो वैज्ञानिक तकनीक के जरिए करीब 10 लाख साल तक पुरानी वस्तुओं और अतीत की घटनाओं की उम्र का आकलन करने में मदद करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर ल्यूमिनेसेंस डेटिंग प्रयोगशाला और गैलरी का शुभारंभ किया।

भोपाल में विज्ञान और इतिहास के क्षेत्र में एक नई शुरुआत हुई है। डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर ल्यूमिनेसेंस डेटिंग प्रयोगशाला के जरिए अब पुरानी वस्तुओं और ऐतिहासिक साक्ष्यों की उम्र का वैज्ञानिक तरीके से आकलन किया जा सकेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रयोगशाला एवं गैलरी का शुभारंभ किया।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने बुक का विमोचन किया। वहीं, धनुष क्वांटम लिमिटेड और मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के बीच एमओयू भी हुआ।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि, इस डेटिंग प्रयोगशाला के माध्यम से करीब 10 लाख साल तक पुराने अतीत से जुड़ी घटनाओं और साक्ष्यों की जांच संभव हो सकेगी। इससे इतिहास और पुरातत्व से जुड़े शोध को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महान पुरातत्वविद् डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर को याद करते हुए कहा कि उनके जैसा व्यक्तित्व उन्होंने नहीं देखा। सरकार ने डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर के नाम पर टाइगर रिजर्व पार्क की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश की स्पेस टेक्नोलॉजी और विज्ञान के क्षेत्र में बढ़ते कदमों का भी जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि, मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य है, जिसने स्पेस टेक पॉलिसी लॉन्च की है। वहीं, उज्जैन को साइंस सिटी के रूप में विकसित करने की बात कहते हुए उन्होंने कहा कि उज्जैन कालगणना की नगरी है। ऐसे में विज्ञान और समय की गणना से जुड़े शोध के लिए यह शहर महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

कुल मिलाकर भोपाल की यह नई प्रयोगशाला सिर्फ पुरानी वस्तुओं की उम्र जानने का माध्यम नहीं बनेगी, बल्कि इतिहास के उन पन्नों को वैज्ञानिक आधार पर समझने में भी मदद कर सकती है, जिनके बारे में अब तक सिर्फ अनुमान लगाए जाते रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button