Uncategorized

MP में मनेगा जनजातीय गौरव दिवस, CM ने दी बिरसा मुंडा जयंती की शुभकामना

राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। सीएम ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा जयंती मनाने की जो घोषणा की, यह निर्णय इतिहास के पन्ने पर ध्यान आकर्षित करता है।

सीएम डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, अंग्रेजों के खिलाफ भगवान बिरसा मुंडा ने बिहार-झारखंड से खड़े होकर के हमारे समाज का प्रबल प्रतिरोध स्थापित किया और आदिवासी अंचल से आंदोलन की जो मालिका बनी उसके कारण अंततः अंग्रेजों को भारत छोड़ना पड़ा। उन्होंने कहा कि, जीते जी जो अपने संघर्षों के कारण मनुष्य भगवान का दर्जा पा गए, ऐसे भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मध्य प्रदेश सरकार भी मना रही है।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि, हम दो बड़े कार्यक्रम कर रहे हैं, वैसे तो सभी स्थानों पर यह कार्यक्रम करने की हमने अपेक्षा की है। लेकिन धार और शहडोल जिले में बड़े आयोजन हो रहे हैं। उन्होंने आव्हान करते हुए कहा कि आइए, इस कार्यक्रम को सफल बनाएं और भगवान बिरसा मुंडा के इन सारे पक्षों को सामने लाएं जिनसे हमारा स्वतंत्रता आंदोलन मजबूत हुआ, मेरी अपनी ओर से आप सब को बधाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button