एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: TI दिलीप पुरी को सरकार ने दिया शहीद का दर्जा, CM मोहन यादव बोले- ‘सरकार शहीद के परिवार के साथ खड़ी है’

खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को मध्यप्रदेश सरकार ने शहीद का दर्जा देने का ऐलान किया है। अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई के दौरान अपनी जान गंवाने वाले TI दिलीप पुरी को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्रद्धांजलि देते हुए साफ कहा है कि, सरकार शहीद के परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। मुख्यमंत्री ने दो टूक चेतावनी देते हुए कहा कि जहरीली शराब किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दिलीप पुरी की मौत के जिम्मेदार अपराधियों को कठोर से कठोर सजा दिलाई जाएगी।

मध्यप्रदेश में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई के दौरान शहीद हुए खातेगांव TI दिलीप पुरी की शहादत को सरकार ने सम्मान दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिलीप पुरी को शहीद का दर्जा देने की घोषणा करते हुए कहा कि, इस मुश्किल घड़ी में सरकार शहीद के परिवार के साथ खड़ी है और परिवार को हर संभव सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश में जहरीली शराब के कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दिलीप पूरी के अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। अपराधियों को कठोर से कठोर सजा दिलाई जाएगी।

सरकार का संदेश साफ है… वर्दी पहनकर कानून की रक्षा करने वाले जवानों की शहादत बेकार नहीं जाने दी जाएगी और अवैध शराब के नेटवर्क पर कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button