एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: खातेगांव TI की मौत पर CM मोहन यादव का ऐलान, परिवार को 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता

खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी की मौत के मामले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री ने स्पेशल डीजी उपेंद्र जैन को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। वहीं, शहीद टीआई के परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने और उनकी पत्नी को सब इंस्पेक्टर के पद पर अनुकंपा नियुक्ति देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने साफ संदेश दिया है कि इस घटना के जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।

देवास जिले के खातेगांव में थाना प्रभारी दिलीप पुरी की मौत के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने परिवार के लिए बड़ी घोषणाएं की हैं। अवैध शराब की चेकिंग के दौरान वाहन से कुचले जाने की इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ स्तर पर जांच के निर्देश दिए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री ने स्पेशल डीजी उपेंद्र जैन को जांच के निर्देश दिए हैं। उन्हें तत्काल घटनास्थल रवाना होकर पूरे मामले की पड़ताल करने को कहा गया है।

मुख्यमंत्री ने शहीद थाना प्रभारी दिलीप पुरी के परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। इसके साथ ही उनकी पत्नी को सब इंस्पेक्टर यानी SI के पद पर अनुकंपा नियुक्ति देने के निर्देश भी दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने घटना पर दुख जताते हुए दिवंगत अधिकारी के कर्तव्य और समर्पण को भी याद किया।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट संदेश दिया है कि, थाना प्रभारी की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अवैध शराब के कारोबार और तस्करी से जुड़े लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button