एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: बागेश्वर बाबा का बयान, अर्थ या अनर्थ !, भगवान राम और कृष्ण को लेकर की टिप्पणी

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का एक बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। मध्यप्रदेश के शिवपुरी में श्रीराम कथा के दौरान उन्होंने भगवान राम और भगवान कृष्ण के स्वरूप और शैली की तुलना करते हुए कुछ टिप्पणियां कीं। उनके बयान का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। खास तौर पर भगवान कृष्ण के टेढ़े स्वरूप और बांसुरी बजाने को लेकर कही गई बातों पर चर्चा और विवाद शुरू हो गया है।

मध्यप्रदेश के शिवपुरी में चल रही श्रीराम कथा के दौरान बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का एक बयान सुर्खियों में आ गया है। कथा के मंच से उन्होंने भगवान राम और भगवान कृष्ण के स्वरूप की तुलना करते हुए अपनी बात रखी। अब उनके इसी बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने भगवान राम और कृष्ण के बीच अंतर करते हुए कहा कि हमारे वाले भगवान खड़े भी होते हैं तो एकदम सीधे होते हैं, धाम भी सीधा है, अयोध्या ! तुम्हारे वालों का नाम भी टेढ़ा है, चलते भी टेढ़े हैं और खड़े भी टेढ़े होते हैं ।

उन्होंने आगे कहा, ‘हमारे वाले भगवान का धाम भी सीधा है, अयोध्या धाम. तुम्हारे वाले भगवान का धाम वृंदावन है । उन्होंने गाते हुए ये भी कहा, ‘बंसी का बजाना तो खेल भी है, लेकिन धनुष चलाना खेल नहीं है ।

धीरेंद्र शास्त्री का यह बयान अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। भगवान राम और भगवान कृष्ण के स्वरूप को लेकर की गई इस तुलना पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। फिलहाल, वायरल वीडियो के बाद इस बयान को लेकर बहस जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button