एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: BJP की नई कार्यकारिणी पर मंथन पूरा, हेमंत खंडेलवाल की लिस्ट तैयार, ये हैं नाम

मध्य प्रदेश भाजपा की नई कार्यकारिणी को लेकर लंबे समय से चल रहा मंथन आखिरकार पूरा हो गया है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से चर्चा के बाद नई कार्यकारिणी की लिस्ट तैयार कर ली है। इसे अब अंतिम मंजूरी के लिए केंद्रीय नेतृत्व को भेजा जा रहा है।

हेमंत खंडेलवाल को प्रदेश अध्यक्ष बने 97 दिन हो चुके हैं। वे फिलहाल पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की बनाई टीम के साथ ही काम कर रहे हैं। लेकिन नई कार्यकारिणी में बड़े बदलाव तय माने जा रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि टीम वीडी के करीब 60% चेहरे बदले जाएंगे।

पार्टी सूत्र बताते हैं कि दिवाली से पहले नई प्रदेश कार्यकारिणी का ऐलान हो सकता है। बीते दिनों पदाधिकारियों ने बड़े नेताओं तक सिफारिशें और लॉबिंग भी खूब की है। खासकर प्रदेश महामंत्री के पद को लेकर रस्साकशी तेज रही।

2021 में हटाए गए संभागीय संगठन मंत्रियों की भी वापसी के आसार हैं। इनमें शैलेंद्र बरुआ, आशुतोष तिवारी, जितेंद्र लिटोरिया, श्याम महाजन और जयपाल चावड़ा जैसे नेताओं को पहले निगम-मंडलों में एडजस्ट किया गया था, लेकिन अब कार्यकारिणी में नई एंट्री मिल सकती है। सूत्र बताते हैं कि इस बार सिर्फ प्रदेश कार्यकारिणी ही नहीं, बल्कि मोर्चों के अध्यक्ष भी बदले जाएंगे।

कुल मिलाकर प्रदेश भाजपा की नई कार्यकारिणी, एक ओर पुराने चेहरों की वापसी कर सकती है, तो वहीं दूसरी ओर नए चेहरों को मौका देकर बड़ा राजनीतिक संतुलन साधने की कोशिश होगी। अब सबकी नजरें इस बात पर हैं कि दिवाली से पहले BJP का नया सियासी गणित किस तरह सामने आता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button