एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP में कांग्रेस होगी रिसेट, दतिया में जीत के बाद जोश

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के मध्यप्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने 5 अगस्त को आदेश जारी कर प्रदेश कांग्रेस के सभी विभाग, प्रकोष्ठ और उनकी प्रदेश, जिला एवं ब्लॉक स्तर की इकाइयों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया। इस फैसले के बाद कांग्रेस संगठन में बड़े बदलाव की प्रक्रिया तेज हो गई है।

पिछले दो दिनों से दिल्ली में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान की समीक्षा बैठक चल रही है। बैठक में संगठन को नए सिरे से मजबूत बनाने और आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए नई रणनीति पर मंथन किया जा रहा है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार अब विभागों और प्रकोष्ठों का नए सिरे से गठन किया जाएगा। इसके साथ ही प्रदेश से लेकर जिला और ब्लॉक स्तर तक संगठन में नए चेहरों को जिम्मेदारी मिलने की संभावना भी जताई जा रही है। सियासी गलियारों में चर्चा है कि विभाग और प्रकोष्ठ भंग होने के बाद अब मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश कार्यकारिणी में भी बड़ा बदलाव हो सकता है। माना जा रहा है कि जल्द ही नई कार्यकारिणी का ऐलान किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button