एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: दतिया हार के बाद दिल्ली में मंथन, शिवराज सिंह चौहान से मिले पीएम नरेंद्र मोदी

दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की हार के बाद अब सियासी हलचल दिल्ली तक आ गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चैहान के साथ करीब 45 मिनट तक अहम बैठक की है। सूत्रों के मुताबिक बैठक में किसानों से जुड़े मुद्दों के साथ मध्यप्रदेश की राजनीतिक स्थिति और दतिया उपचुनाव के नतीजों पर भी चर्चा हुई। इस मुलाकात ने मध्यप्रदेश की राजनीति में नए सियासी संकेत भी दे दिए हैं।

दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की हार के बाद पार्टी के भीतर समीक्षा का दौर तेज हो गया है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चैहान के बीच हुई करीब 45 मिनट की बैठक ने राजनीतिक हलकों में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है।  सूत्रों के अनुसार बैठक में किसानों से जुड़े विषयों के अलावा मध्यप्रदेश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति और दतिया उपचुनाव के परिणामों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। भाजपा की हार के बाद संगठन, चुनावी रणनीति और अंदरूनी भितरघात जैसे मुद्दों पर लगातार मंथन चल रहा है।

दतिया उपचुनाव के नतीजों के बाद भोपाल से लेकर दिल्ली तक पार्टी समीक्षा में जुटी है। ऐसे समय में प्रधानमंत्री मोदी और शिवराज सिंह चैहान की मुलाकात को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राजनीतिक गलियारों में इसे मध्यप्रदेश की राजनीति में शिवराज सिंह चैहान की बढ़ती भूमिका के संकेत के तौर पर भी देखा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button