Indore: इंदौर पुलिस का एक्शन, चंद घंटों में बच्चों की किडनैपिंग का पर्दाफाश

इंदौर किडनैपिंग मामले में एक बड़ी और राहत भरी खबर आई है। जहां एक तरफ बच्चा किडनैपिंग ने सनसनी फैलाई… तो वहीं दूसरी तरफ इंदौर पुलिस ने ऐसा ऑपरेशन चलाया कि हर कोई सलाम कर रहा है…सिर्फ 5 घंटे के भीतर किडनैपर्स को गिरफ्तार…और अगवा बच्चों को सुरक्षित बरामद कर लिया गया…पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह की अगुवाई में चला ये ऑपरेशन अब मिसाल बन गया है….
इंदौर में बच्चों के किडनैप होने की खबर ने जैसे ही सनसनी फैलाई पुलिस हरकत में आ गई…
तिरुपति गार्डन से अगवा किए गए दोनों बच्चों के बदले किडनैपर्स ने 15 लाख रुपए की फिरौती मांगी… लेकिन उन्हें नहीं पता था कि इंदौर पुलिस उनके पीछे सांस लेने का भी मौका नहीं देगी…सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने एक साथ कई थाना क्षेत्रों की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया…जिस नंबर से बच्चों के दादा को कॉल आया था… उसे तुरंत सर्विलांस पर डाला गया…लोकेशन ट्रेस हुई… और पुलिस ने राजेंद्र नगर के दत्त नगर स्थित एक बिल्डिंग पर दबिश दी…और फिर… सिर्फ 7 घंटे के भीतर…दोनों बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया गया…
बरामद किए बच्चों को फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस पूरे मामले में पति-पत्नी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है…
पुलिस कमिश्नर ने बताया जआरोपियों ने पक्षी और जानवर दिखाने के बहाने बच्चों को अपने साथ ले जाकर अगवा किया था…सूचना मिलते ही टीमों को एक्टिव किया गया… सर्विलांस के जरिए लोकेशन ट्रेस कर बच्चों को सुरक्षित बरामद किया गया… सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं…”
बच्चों की सुरक्षित वापसी ये सिर्फ एक रेस्क्यू नहीं… बल्कि पुलिस की संवेदनशीलता और तत्परता की मिसाल बन गया….इंदौर पुलिस की इस तेज़ और सटीक कार्रवाई ने न सिर्फ बच्चों को सुरक्षित लौटाया…बल्कि अपराधियों को ये साफ संदेश भी दे दिया है कि कानून के हाथ बहुत लंबे होते हैं । इंदौर पुलिस के इस ऑपरेशन को जितना सलाम किया जाए… उतना कम है…



