MP: इंदौर से स्वामित्व योजना का आगाज, नितिन नबीन ने शुरू किया फ्री रजिस्ट्री अभियान

इंदौर में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की एंट्री… और मंच से ग्रामीणों के मालिकाना हक का बड़ा संदेश। स्वामित्व योजना के तहत फ्री रजिस्ट्री अभियान का आगाज हुआ । नितिन नबीन ने इस मौके पर कहा – ये सिर्फ संपत्ति की रक्षा का मामला नहीं , बल्कि बड़ी आबादी को आत्मसम्मान के साथ जीने का अधिकार देने की पहल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में जमीन पर उतारा है
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने गुरुवार को इंदौर में स्वामित्व अधिकार योजना में फ्री रजिस्ट्री बांटने के अभियान की शुरुआत की। प्रदेशभर में सबसे पहले आगर-मालवा के बड़ौद निवासी सीताराम को रजिस्ट्री दी गई। इसके बाद रायसेन के माखन सिंह गुर्जर को ये मालिकाना हक मिला। नितिन नबीन ने कहा ये केवल संपत्ति की रक्षा का विषय नहीं है, आज बड़ी आबादी को आत्मसम्मान से जीने का हक मिला है। जो प्रयास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया, उसे मध्य प्रदेश में सीएम डॉ. मोहन यादव ने जमीन पर उतारा है। ये केवल कागज का टुकड़ा नहीं है , केवल संपत्ति की रक्षा का विषय नहीं है , बल्कि परिवारों को स्वाभिमान से जीने का अधिकार दिया है।
उन्होंने कहा- सेवा के इस संकल्प को विपक्षी नहीं समझ सकते। जो देश के 12 करोड़ लोगों को शौचालय तक लेकर गया, जिसने कोरोना काल में फ्री वैक्सीन दी, हर महीने लोगों को फ्री राशन दिया, उनके जन्मदिन को हम सेवा दिवस के तौर पर मनाते हैं।
वहीं कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी ग्रामीण संपत्ति के पंजीकृत अधिकार को आर्थिक और कानूनी मजबूती से जोड़ा। सरकार के अनुसार प्रदेश के 41 हजार 568 गांवों में 68.47 लाख अधिकार अभिलेख तैयार किए जा चुके हैं, जिनमें करीब 50 लाख निजी संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य रखा गया है। इंदौर से शुरू हुआ ये अभियान अब प्रदेश के ग्रामीण इलाकों तक पहुंचेगा…



