एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP के दौरे पर नितिन नबीन, कुछ ऐसा है इंदौर और उज्जैन का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का मध्यप्रदेश दौरा बेहद व्यस्त रहने वाला है। 17 सितंबर को इंदौर से शुरू होने वाला दौरा उज्जैन तक पहुंचेगा, जहां वे शिप्रा आरती, ‘आशीर्वाद का दीया’ और भजन संध्या में शामिल होंगे। दौरे के अगले दिन सुबह-सुबह महाकाल मंदिर में भस्म आरती… और इसके बाद इंदौर एयरपोर्ट से पंजाब के लिए रवाना होंगे। यानी करीब 24 घंटे के इस प्रवास में संगठन, सरकारी कार्यक्रम, धार्मिक आयोजन और जनसंपर्क सब कुछ एक साथ नजर आएगा।

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 17 सितंबर को इंदौर आएंगे। उनका मुख्य कार्यक्रम सुपर कॉरिडोर मैदान में आयोजित होगा। यहां वे स्वामित्व योजना का शुभारंभ करेंगे।  भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन का मध्यप्रदेश में यह पहला दौरा है। 17 और 18 सितंबर को उनका इंदौर और उज्जैन प्रवास प्रस्तावित है। दौरे की शुरुआत होगी इंदौर से। दोपहर 1 बजकर 45 मिनट पर नितिन नवीन देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। और फिर दोपहर 2 बजकर 55 मिनट पर गांधी नगर ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचकर स्वामित्व योजना के तहत नई राज्यव्यापी पंजीयन प्रक्रिया का शुभारंभ करेंगे।

इसके बाद शाम 5 बजकर 5 मिनट पर उज्जैन पहुंचेंगे। शाम 6 बजकर 45 मिनट पर रामघाट शिप्रा आरती में शामिल होंगे और आशीर्वाद का दीया प्रज्वलित करेंगे। रात 8 बजे रामघाट पर आयोजित भजन संध्या में शामिल होंगे। 18 सितंबर की सुबह 4 बजकर 5 मिनट पर नितिन नवीन श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचेंगे और भस्म आरती में शामिल होंगे। भस्म आरती के बाद सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर उज्जैन से इंदौर के लिए रवाना होंगे, और सुबह 10 बजे इंदौर एयरपोर्ट से पंजाब के लिए प्रस्थान करेंगे।  नितिन नवीन का दो दिन का मध्यप्रदेश दौरा तय कार्यक्रम के मुताबिक बेहद व्यस्त रहने वाला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button