एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: धान उत्पादक किसानों की लगी लॉटरी, CM मोहन यादव का बड़ा एलान

मध्य प्रदेश के धान उत्पादक किसानों की लॉटरी लगने वाली है। सिवनी के धान महोत्सव से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ऐसा ऐलान किया, जिसने लाखों किसानों की उम्मीदें बढ़ा दी हैं। अब धान की फसल पर भी भावांतर योजना का लाभ मिलेगा। यानी अगर बाजार में धान का भाव एमएसपी से कम हुआ, तो घाटे की भरपाई सरकार करेगी। 

धान की खेती अब सरकार की गारंटी! जी हाँ  सिवनी में आयोजित राज्य स्तरीय धान महोत्सव से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के लिए बड़ा ऐलान करते हुए धान को भी भावांतर योजना  के दायरे में लाने की घोषणा कर दी। सीएम ने किसानों से कहा चिंता मत कीजिए, अब धान पर भी भावांतर योजना का लाभ दिया जाएगा। इस फैसले के बाद यदि बाजार में धान की कीमत  न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP)  से कम रहती है, तो दोनों के बीच का अंतर सीधे किसानों के बैंक खातों में सरकार की ओर से दिया जाएगा। यानी बाजार के उतार-चढ़ाव का पूरा बोझ अब किसानों को अकेले नहीं उठाना पड़ेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि, उनकी सरकार की सोच केवल फसल खरीदने तक सीमित नहीं है, बल्कि  खेत से लेकर कारखाने तक और बाग से लेकर बाजार तक  सरकार काम कर रही। मुख्यमंत्री ने खाद की उपलब्धता और कालाबाजारी पर भी सख्त रुख अपनाया। उन्होंने सभी कलेक्टरों को निर्देश दिए कि, किसानों को खाद को लेकर कोई परेशानी नहीं होना चाहिए। 

धान पर भावांतर योजना का लाभ देने की घोषणा ने प्रदेश के लाखों किसानों को बड़ी उम्मीद दी है। अब किसानों की निगाहें इस बात पर रहेंगी कि यह फैसला कितनी जल्दी लागू होता है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button