एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: सिर पर गमछा बांध खेत में धान रोपने लगे CM मोहन यादव, हाथ में रखकर रोटी खाई

मंच से भाषण देने वाले मुख्यमंत्री तो आपने कई देखे होंगे, लेकिन क्या आपने किसी मुख्यमंत्री को खेत में उतरकर धान रोपते, सिर पर गमछा बांधते और किसानों के साथ बैठकर हाथ में रोटी खाते देखा है? मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का ऐसा ही अंदाज सिवनी में देखने को मिला। सर पर गमछा बांध खेत में महिलाओं के साथ धान की रोपाई से लेकर किसानों के हाथ में रोटी लेकर खाने तक ,  सीएम की यह तस्वीर अब सियासी गलियारों में भी चर्चा का विषय बन गई है।

सिवनी जिले के दौरे पर आए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सरकारी मंच से निकलकर सीधे खेत का रुख किया और ऐसा दृश्य सामने आया जिसने सभी का ध्यान खींच लिया। मुख्यमंत्री ने सिर पर गमछा बांधा, खेत में उतरकर महिलाओं के साथ धान की रोपाई की और खेती-किसानी की बारीकियों को करीब से जाना। खेत में काम कर रही महिलाओं और किसानों के साथ उन्होंने बातचीत भी की और उनकी समस्याएं सुनीं और महिलाओं से कहा अगली बार तुम्हारी बहु को भी साथ लाऊंगा

धान की रोपाई के बाद मुख्यमंत्री ने खेत में काम करने वाले लोगों के साथ सादगी से भोजन भी किया। हाथ में रोटी लेकर किसानों के साथ खाना खाते हुए उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इस दौरान एक भावुक पल भी देखने को मिला, जब खेत में मौजूद एक महिला ने मुख्यमंत्री के सिर पर हाथ रखकर उन्हें आशीर्वाद दिया।

मुख्यमंत्री सीएम डॉ. मोहन यादव का यह अंदाज अब राजनीतिक चर्चा का विषय भी बन गया है। सिवनी के धान महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री ने किसानों के लिए कई घोषणाएं भी कीं और कृषि को सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button