एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: इंदौर को मिला विकास का नया तोहफा, CM मोहन यादव ने लवकुश डबल डेकर ब्रिज का शुभारंभ किया

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर को विकास की एक और बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बहुप्रतीक्षित लवकुश डबल डेकर ब्रिज का शुभारंभ कर इसकी पहली लेन आम जनता के लिए खोल दी। इस आधुनिक परियोजना की सबसे बड़ी खासियत है कि नीचे मेट्रो… ऊपर वाहन फर्राटा भरेंगे। मुख्यमंत्री ने इंदौर की जनता को बधाई दी है।

स्वच्छता में लगातार देश का नंबर-1 रहने वाला इंदौर अब आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर में भी नई पहचान गढ़ रहा है। इंदौर के बहुप्रतीक्षित लवकुश डबल डेकर ब्रिज का मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधिवत शुभारंभ किया। शुभारंभ के साथ ही ब्रिज की सिंगल लेन आम लोगों के लिए खोल दी गई, जिससे अब वाहन इस नए मार्ग से गुजर सकेंगे।

इस डबल डेकर ब्रिज की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि ऊपर सड़क यातायात चलेगा और ठीक नीचे इंदौर मेट्रो का संचालन होगा। यानी एक ही कॉरिडोर में सड़क और मेट्रोकृदोनों आधुनिक परिवहन व्यवस्थाएं साथ-साथ चलेंगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौरवासियों को बधाई देते हुए कहा कि इंदौर के साथ विकास शब्द जुड़ा हुआ है। नीचे रास्ता है, ऊपर रास्ता है और बीच में मेट्रो रेल चल रही है… यह इंदौर की सोच और क्षमता को दिखाता है।

लवकुश डबल डेकर ब्रिज का लोकार्पण इंदौर के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। नीचे मेट्रो और ऊपर सड़क यातायात की यह अनूठी व्यवस्था शहर को आधुनिक परिवहन नेटवर्क की दिशा में नई पहचान देगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button