MP: दतिया में दिखा ‘मामा‘ का अंदाज, शिवराज सिंह चौहान ने जीता समर्थकों का दिल

दतिया उपचुनाव के प्रचार में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चैहान एक बार फिर अपने पुराने और चिर-परिचित अंदाज में नजर आए। बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा के दौरान शिवराज ने समर्थकों से आत्मीय संवाद किया। भीड़ से जब किसी ने आई लव यू मामा कहा, तो शिवराज ने भी उसी अंदाज में जवाब देते हुए माहौल को उत्साह से भर दिया।
दतिया उपचुनाव में चुनावी प्रचार के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चैहान एक बार फिर अपने पुराने अंदाज में नजर आए। बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने आए शिवराज का समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। इसी दौरान भीड़ से एक समर्थक ने आवाज लगाई आई लव यू, मामा.. जिस पर शिवराज मुस्कुराए और बोले… आई लव यू टू… बहुत दिनों से आपकी याद आ रही थी… तुमसे मिलने को दिल करता है रे बाबा.. केंद्रीय मंत्री ने जनता की तरफ देखते हुए फ्लाइंग किस भी उछाला।
शिवराज सिंह चैहान ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कांग्रेस के पल्ले है ही क्या? न ढोल में, न मदरिया में। हालत खराब है, कहीं कुछ बचा ही नहीं है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की कांग्रेस में ही पूछ परख नहीं है।
कुल मिलाकर दतिया की चुनावी सभा में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चैहान का आत्मीय अंदाज और कांग्रेस पर उनके राजनीतिक हमले दोनों ही चर्चा का विषय बने रहे।



