MP: दतिया उपचुनाव में इंदौरी नेता सक्रिय, BJP ने झोंकी पूरी ताकत

दतिया उपचुनाव में इंदौरी नेता भी चुनावी मैदान में उतर गए हैं। जीतू जिराती , डॉ निशांत खरे , मान सिंह यादव, धीरज खंडेलवाल दतिया की गलियों में न सिर्फ चुनावी पसीना बहा रहे है बल्कि आशुतोष तिवारी की जीत के लिए इंदौरी फॉर्मूला भी लगा रहे है।
दतिया उपचुनाव में अब इंदौर के नेताओं ने चुनावी कमान संभाल ली है। आशुतोष तिवारी की जीत सुनिश्चित करने के लिए इंदौर से पहुंचे कई वरिष्ठ नेता दतिया में लगातार चुनाव प्रचार में जुटे हैं। पूर्व विधायक जीतू जिराती घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं। वहीं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. निशांत खरे विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों और प्रबुद्धजनों के साथ बैठकें कर पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने में जुटे हैं।
उधर, बीजेपी खेल प्रकोष्ठ के मान सिंह यादव जनता के बीच पहुंचकर सरकार की योजनाओं और पार्टी की उपलब्धियों को गिना रहे हैं। व्यापारी प्रकोष्ठ से जुड़े धीरज खंडेलवाल भी व्यापारी वर्ग और स्थानीय नागरिकों के बीच लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं। बीजेपी की कोशिश है कि इंदौर में अपनाई गई संगठित चुनावी रणनीति दतिया में भी सकारात्मक परिणाम दे। अब देखना होगा कि इंदौर का यह चुनावी फॉर्मूला दतिया में कितना असर दिखाता है और मतदान के दिन इसका क्या परिणाम सामने आता है।



