MP: भोपाल की ओर किसानों का कूच, मूंग खरीदी पर आंदोलन तेज, CM हाउस की सुरक्षा बढ़ी

मध्यप्रदेश में मूंग खरीदी को लेकर किसानों का आंदोलन अब राजधानी भोपाल पहुंच गया है। 100 प्रतिशत मूंग खरीदी, खाद की पर्याप्त उपलब्धता और किसानों की अन्य मांगों को लेकर प्रदेश के अलग-अलग जिलों से किसान भोपाल की ओर कूच कर रहे हैं। आंदोलन को देखते हुए राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मुख्यमंत्री निवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और सीएम हाउस जाने वाले लगभग सभी मार्गों पर बैरिकेडिंग कर आम लोगों की आवाजाही सीमित कर दी गई है।
मध्यप्रदेश में मूंग खरीदी को लेकर किसानों का आंदोलन अब राजधानी भोपाल तक पहुंच गया है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से किसान 100 प्रतिशत मूंग खरीदी और खाद की पर्याप्त उपलब्धता की मांग को लेकर भोपाल की ओर रवाना हो रहे हैं। किसानों के राजधानी पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।
आंदोलन को देखते हुए मुख्यमंत्री निवास की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सीएम हाउस की ओर जाने वाले लगभग सभी प्रमुख मार्गों पर बैरिकेड्स लगाए गए हैं। कई स्थानों पर पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती की गई है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।



