MP की मोहन सरकार को मिली बड़ी उपलब्धि, मोदी सरकार से मिला प्रोत्साहन

एक बार फिर मध्यप्रदेश की मोहन सरकार को मोदी सरकार की ओर से प्रोत्साहन मिला है, जहां केंद्र सरकार की ओर से मध्यप्रदेश सरकार को अतिरिक्त धन राशि मिली है. वहीं इस पर खुशी जाहिर करते हुए सीएम डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है. साथ ही उन्होंने लगातार इसी तरह से मध्यप्रदेश के आगे बढ़ने की बात कही है.
मध्यप्रदेश को मिली खास उपलब्धि पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि, मध्य प्रदेश लगातार प्रगति के नए आयाम स्थापित कर रहा है. कई क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन के कारण प्रदेश को केंद्र से प्रोत्साहन और अतिरिक्त सहायता मिल रही है. प्रदेश में कृषि कल्याण वर्ष मनाया जा रहा है. कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए मध्य प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार मिला है. केंद्र सरकार के मार्गदर्शन में प्रदेश तेज़ी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है.
सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश लगातार प्रगति कर रहा है, कई क्षेत्रों में केंद्र सरकार की तरफ से प्रोत्साहन पाते हैं, इसी के अंतर्गत केंद्र सरकार से अतिरिक्त धन राशि मिली है.
कुलमिलाकर, देखा जाए तो एक बार फिर मध्यप्रदेश की मोहन सरकार को मोदी सरकार की ओर से प्रोत्साहन मिला है, जहां केंद्र सरकार की ओर से मध्यप्रदेश सरकार को अतिरिक्त धन राशि मिली है.


