एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: राघौगढ़ किले में सजा जन दरबार, जयवर्धन सिंह ने सुनी जनता की फरियाद

राघौगढ़ का ऐतिहासिक किला एक बार फिर जनता और जनप्रतिनिधि के मिलन का गवाह बना। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के पुत्र विधायक जयवर्धन सिंह ने किले में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। न केवल लोगों की बातें सुनीं बल्कि मौके पर ही अधिकारियों को समाधान के निर्देश भी दिए।

राघौगढ़ का ऐतिहासिक किला एक बार फिर जनसेवा का केंद्र बना। विधायक जयवर्धन सिंह ने किले में जनता दरबार लगाकर क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनीं। लंबे समय बाद महल में ऐसा दृश्य देखने को मिला जब लोग अपनी फरियाद लेकर सीधे युवराज के सामने पहुंचे। जयवर्धन सिंह ने हर व्यक्ति की बात गंभीरता से सुनी और संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

जनता दरबार के दौरान जयवर्धन सिंह का सहज और सादगी भरा व्यवहार लोगों के बीच चर्चा का विषय बना। उन्होंने बच्चियों को स्नेह दिया तो महिलाओं ने उन्हें आशीर्वाद दिया। किले के दरबार में राजसी गरिमा के साथ अपनापन भी दिखाई दिया जिसने लोगों का दिल जीत लिया। जनता दरबार के दौरान एक बार फिर वही पुरानी तस्वीरें ताजा होती नजर आईं जब लोग अपनी समस्याएं लेकर किले पहुंचते थे और समाधान की उम्मीद लेकर लौटते थे। इस आयोजन ने राघवगढ़ की पुरानी परंपराओं को फिर से जीवंत कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button