MP: दतिया में मतगणना से पहले जीतू पटवारी का दावा, बोले- जीतेंगे हम

दतिया विधानसभा उपचुनाव में मतदान संपन्न होने के बाद अब बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दल अपनी-अपनी जीत का दावा ठोंकते नजर आ रहे हैं. वहीं अब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोनागिर पहुंचकर प्रेस वार्ता की, इस दौरान उन्होंने दतिया की जनता का आभार व्यक्त किया और कांग्रेस की जीत का दावा दोहराया है.
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि, दतिया की जनता ने लोकतंत्र के पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। उन्होंने विश्वास जताया कि उपचुनाव में कांग्रेस को जीत मिलेगी और पार्टी कार्यकर्ताओं का परिश्रम रंग लाएगा। पटवारी ने विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के एक बयान पर आपत्ति जताते हुए कहा कि, यह कुशवाहा समाज का अपमान है। उन्होंने आरोप लगाया कि, कुशवाहा समाज का अपमान गरीबों और पिछड़े वर्गों का अपमान है, जिसे कांग्रेस किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं करेगी।
वहीं, दतिया उपचुनाव के दौरान कथित भीतरघात को लेकर पूछे गए सवालों पर जीतू पटवारी ने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। उन्होंने अपना फोकस चुनाव परिणामों पर रखते हुए कांग्रेस की जीत का भरोसा जताया।
दतिया विधानसभा उपचुनाव के नतीजों से पहले कांग्रेस ने जीत का बड़ा दावा किया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा है कि, कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह प्रचंड बहुमत से चुनाव जीतेंगे।
कुलमिलाकर, देखा जाए तो दतिया विधानसभा उपचुनाव में मतदान संपन्न होने के बाद अब बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दल अपनी-अपनी जीत का दावा ठोंकते नजर आ रहे हैं. वहीं अब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोनागिर पहुंचकर प्रेस वार्ता की, इस दौरान उन्होंने दतिया की जनता का आभार व्यक्त किया और कांग्रेस की जीत का दावा दोहराया है.



