MP: सयाजी होटल का किचन और बार दोनों खुले, हाई कोर्ट का आदेश

एक्सपायरी डेट की खाद्य सामग्री के साथ गंदगी मिलने पर इंदौर जिला प्रशासन में सयाजी होटल का किचन सील किया था। होटल प्रबंधन ने इसे लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी जिस पर कोर्ट ने किचन खोलने के आदेश जारी किए थे इसी आदेश के तहत सोमवार शाम होटल का किचन खोला गया। किचन खुलते ही होटल का बार भी प्रारम्भ हो गया। देखिये
एफएसएसएआई की टीम के साथ जिला प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सयाजी होटल का निरीक्षण किया था. इस निरीक्षण के दौरान कई खाद्य सामग्री एक्सपायरी डेट की मिली थी जबकि किचन में व्याप्त गंदगी के बाद इंदौर जिला प्रशासन ने होटल का किचन सील कर दिया था प्रशासन की कार्रवाई के विरुद्ध सयाजी होटल प्रबंधन में हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी.
इसी याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने तत्काल प्रभाव से किचन खोलने की आदेश दिए थे लेकिन शनिवार और रविवार अवकाश होने के कारण किचन नहीं खोला गया सोमवार शाम कोड के आदेश के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सयाजी होटल का किचन खोला है किचन सील होने के चलते आबकारी विभाग ने भी बार का लाइसेंस निरस्त कर दिया था, अब किचन खुल गया है ऐसे में बार लाइसेंस एक्टिव हो गया है। कलेक्टर शिवम वर्मा के अनुसार आमजन को शुद्ध खाद्य सामग्री मिले इसे लेकर हमारी यह मुहिम लगातार जारी रहेगी।
जिला प्रशासन ने शिशुकुंज स्कूल के किचन को भी करीब दस से पंद्रह दिन बंद रखने के बाद विभिन्न शर्तों के आधार पर खोल दिया था। इस तरह की कार्रवाई के बाद शहर के बड़े स्कूल और बड़े होटलों में खाद्य सामग्री को लेकर पहले से अधिक सतर्कता बरती जा रही है प्रशासन कि इस मुहिम का भी यही उद्देश्य है कि आमजन को शुद्ध खाद्य सामग्री मिले।



