एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: ‘हनुमान अंश’ फिल्म को टैक्स फ्री करने की मांग, MLA गोलू शुक्ला ने CM को लिखा पत्र

हनुमान अंश फिल्म को लेकर इंदौर की सियासत में नया ट्विस्ट आया है ! विधानसभा-3 के विधायक गोलू शुक्ला ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर फिल्म को टैक्स फ्री करने की मांग की है। विधायक का कहना है कि फिल्म में भगवान हनुमान के स्वरूप और सनातन संस्कृति को दर्शाया गया है, इसलिए आम गरीब व्यक्ति भी इस फिल्म को आसानी से देख सके, इसके लिए इसे टैक्स फ्री किया जाना चाहिए। वहीं गुरुवार 10 सितंबर को विधानसभा-3 की जनता के लिए फिल्म का विशेष शो भी आयोजित किया जाएगा।

भगवान हनुमान और सनातन संस्कृति से जुड़ी फिल्म ‘हनुमान अंश’ को लेकर इंदौर में सियासी हलचल तेज हो गई है। विधानसभा-3 के विधायक गोलू शुक्ला ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर फिल्म को टैक्स फ्री करने की मांग की है। विधायक का कहना है कि फिल्म में हनुमान जी के स्वरूप और सनातन संस्कृति से जुड़े विषय को प्रस्तुत किया गया है।

विधायक गोलू शुक्ला ने कहा कि, फिल्म को टैक्स फ्री करने का उद्देश्य यह है कि आम और गरीब व्यक्ति भी परिवार के साथ इस फिल्म को देख सके। वहीं फिल्म को दर्शकों का अच्छा प्रतिसाद मिलने की बात कही जा रही है। विधायक ने फिल्म की बढ़ती लोकप्रियता के बीच थिएटर संचालकों द्वारा टिकट के दाम बढ़ाए जाने को भी गलत बताया है।

बता दें कि, हनुमान अंश फिल्म कैंची धाम के नीम करौली बाबा से जुड़ी कहानी पर आधारित बताई जा रही है। फिल्म के निर्माण पर करीब 2 करोड़ रुपये खर्च होने और फिल्म के 150 करोड़ के क्लब में पहुंचने का दावा किया जा रहा है। अब नजर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के फैसले पर है कि विधायक गोलू शुक्ला की टैक्स फ्री करने की मांग पर सरकार क्या निर्णय लेती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button